सड़क पर रेहड़ी लगाने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, अम्ब : अम्ब पुलिस ने सड़क पर रेहड़ी लगाकर यातायात अवरुद्ध करने पर तीन लोगों के विरुद्

By Edited By: Publish:Mon, 30 Nov 2015 12:40 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2015 12:40 AM (IST)
सड़क पर रेहड़ी लगाने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, अम्ब : अम्ब पुलिस ने सड़क पर रेहड़ी लगाकर यातायात अवरुद्ध करने पर तीन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। अम्ब पुलिस के मुख्य आरक्षी करनैल ¨सह शनिवार देर सायं इलाके की गश्त पर थे। इस दौरान जब वह चुरुड़ू गांव में पहुंचे तो उत्तर प्रदेश का राजेश कुमार सड़क पर रेहड़ी लगाकर मूंगफली बेच रहा था। इससे न सिर्फ यातायात अवरुद्ध हो रहा था, बल्कि आने-जाने वालों को भी दिक्कत हो रही थी। इसके चलते पुलिस ने उसकी रेहड़ी जब्त कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। वहीं अम्ब थाने के एएसआइ अशोक कुमार इलाके की गश्त पर थे तो नकड़ोह गांव में उत्तर प्रदेश का ही राज कुमार सड़क पर रेहड़ी लगाकर मूंगफली बेच रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया। इसके अतिरिक्त पुलिस ने चुरूड़ू गांव में एक और शख्स के विरुद्ध सड़क पर रेहड़ी लगाने के चलते मामला दर्ज किया है। एसएसओ ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने तीनों मामलों में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी