व्यापार मंडल कार्यकारिणी गठन छह को

ऊना : हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन 6 सितंबर को बहडाला में होगा। हिमाचल प्रदेश

By Edited By: Publish:Fri, 28 Aug 2015 02:07 AM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2015 02:07 AM (IST)
व्यापार मंडल कार्यकारिणी गठन छह को

ऊना : हिमाचल प्रदेश व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन 6 सितंबर को बहडाला में होगा। हिमाचल प्रदेश एंटी क्रप्शन के अध्यक्ष आरएम शर्मा इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मदन लाल खुराना व कार्यकारी अध्यक्ष सोमेश कुमार शर्मा ने बताया कि सभी सदस्यों की राय लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई जाएगी। सोमेश शर्मा ने बताया कि जरूरत पड़ने पर चुनाव कमेटी का भी गठन करवाया जा सकता है। गठन के बाद व्यापारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा व व्यापार मंडल को मजबूत, प्रभावी व सुचारू रूप से चलाने के लिए और कुशल नेतृत्व को आगे लाने के लिए भी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी