ब्लॉक कांग्रेस ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की

संवाद सहयोगी, ऊना : काग्रेस पार्टी के स्थानीय कार्यालय में वीरवार को ब्लॉक काग्रेस की बैठक पार्टी के

By Edited By: Publish:Thu, 29 Jan 2015 09:22 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jan 2015 09:22 PM (IST)
ब्लॉक कांग्रेस ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की

संवाद सहयोगी, ऊना : काग्रेस पार्टी के स्थानीय कार्यालय में वीरवार को ब्लॉक काग्रेस की बैठक पार्टी के अध्यक्ष हजारी लाल धीमान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पीसीसी सदस्य सपताल रायजादा ने विशेष रूप से उपस्थित दर्ज करवाई। बैठक में काग्रेस द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान पर विचार विमर्श किया गया।

हजारी लाल धीमान ने बताया कि काग्रेस द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान का लक्ष्य 15 हजार सदस्य बनाने का रखा गया है। इसी अभियान के तहत अब तक करीब 2295 लोगों ने काग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। बैठक के दौरान प्रदेश काग्रेस कमेटी के सदस्य सतपाल रायजादा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को नसीहत देते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर बयानबाजी करने की बजाय ऊना विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में ऊना का चहुंमुखी विकास हुआ है तथा विकास की प्रक्त्रिया निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि भाजपा शासन में ऊना.अंब एक्सप्रैस हाईवे का कार्य जो ठप हो चुका था उसे भी काग्रेस सरकार ने पूरा करवाते हुए ऊना के लोगों को राहत दिलवाई है। रायजादा ने कहा कि वीरभद्र सिंह के ही आशीर्वाद से ऊना में 922 करोड़ रुपये की स्वा परियोजना का कार्य चला हुआ है। इस अवसर पर जिला काग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बोधराज भारद्वाज, संजीव कंवर, राजेश पुरी, राजेंद्र कौर, कुलवंत सिंह मान, गौरव द्विवेदी, जुझार सिंह रवि कुमार, मंदीप नाहर, राहुल मैनन, राकेश वशिष्ट, अनिल, धर्म सिंह, राकेश, ओबीसी अध्यक्ष रणवीर, हरिकेश, राजीव भारद्वाज, जतिंद्र कुमार, स्वर्ण सिंह, प्रमोद ठाकुर, विजय राणा, शिव कुमार वासुदेवा, महिंद्र सिंह मिंदी, वरूण पुरी, अर्जुन राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी