सरकार बनते ही दो लाख नौकरियां देंगे : सुशांत

हिमाचल पार्टी की सरकार बनते ही दो लाख बेरोजगारों को नौकरियां देगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Nov 2020 06:57 PM (IST) Updated:Wed, 18 Nov 2020 06:57 PM (IST)
सरकार बनते ही दो लाख नौकरियां देंगे : सुशांत
सरकार बनते ही दो लाख नौकरियां देंगे : सुशांत

संवाद सहयोगी, सोलन : हिमाचल पार्टी की सरकार बनते ही दो लाख बेरोजगारों को नौकरियां देगी। एनपीएस कर्मचारियों के मामले को सरकार अगर गंभीरता से नहीं लिया तो 25 नवंबर को पार्टी की आपातकालीन बैठक बुलाकर एक बड़े आंदोलन की तैयारी करेंगे। प्रदेश का सबसे बड़ा मुद्दा 13 लाख बेरोजगार हैं और इनकी अनदेखी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। यह बात सोलन में एनपीएस कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन देने आए हमारी पार्टी हिमाचल पार्टी के प्रमुख डा. राजन सुशांत ने कही। उन्होंने उपायुक्त सोलन के माध्यम से एक ज्ञापन राज्यपाल को प्रेषित किया और पत्रकारों को संबोधित किया।

डा. राजन सुशांत ने कहा कि बेरोजगारी प्रदेश का सबसे बड़ा मुद्दा है। प्रदेश की जयराम सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है। देहरा में जिस प्रकार भाजपा के केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के बीच टकराव देखने को मिला वो कोई भरत मिलाप तो था नहीं। बावजूद इसके भाजपा अपने विरोधियों पर आरोप लगाती है कि वो परिवारवाद से ग्रस्त हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के यह कहने पर कि इस प्रकार की बातें सार्वजनिक मंच से नहीं होनी चाहिए पर डा. राजन सुशांत ने कहा कि इस प्रकार की बातें सार्वजनिक मंच से नहीं की जाएंगी तो कहां पर की जाएंगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चाहिए था कि इतना बड़ा आरोप लगने पर वह केंद्रीय विश्वविद्यालय के कार्य में रोड़ा अटकाने वाले अधिकारियों को तुरंत मंच से ही बर्खास्त करते। प्रदेश के बेरोजगारों को भूखे नहीं मरने दिया जाएगा और उनके पार्टी उनके पक्ष में किसी भी बड़े आंदोलन के लिए तैयार है, जिसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।

chat bot
आपका साथी