शहर में गहराया पेयजल संकट

सोलन शहर में एक बार फिर पेयजल संकट गहराने लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 07:35 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 07:35 PM (IST)
शहर में गहराया पेयजल संकट
शहर में गहराया पेयजल संकट

संवाद सहयोगी, सोलन : सोलन शहर में एक बार फिर पेयजल संकट गहराने लगा है। नगर परिषद के अधिकतर वार्डो में इन दिनों पानी की सप्लाई चार दिन बाद आ रही है। नए बस अड्डे के सार्वजनिक शौचालयों में पानी नहीं है। इससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। बताया जा रहा है कि अश्विनी खड्ड से ही शहर के लिए अधिकतर सप्लाई की जाती है, लेकिन कुछ दिन से योजना में मरम्मत कार्य चल रहा है। ऐसे में गिरी पेयजल योजना का ही पानी सप्लाई किया जा रहा है। यह समस्या चार दिन तक और हो सकती है।

सुलभ इंटरनेशनल के जिला प्रभारी अजय सिंह ने कहा कि उनके पास शहर में कई जगह शौचालयों के संचालन का कार्य है, लेकिन नया बस अड्डा में उन्हें रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। यहां बस अड्डे पर नियमित पानी की सप्लाई नहीं है। पार्षद अनिता शर्मा ने कहा कि सुलभ इंटरनेशनल को अपने पास स्टोरेज क्षमता बढ़ानी चाहिए। शहर में आगामी दिनों में भी पानी की किल्लत हो सकती है।

chat bot
आपका साथी