प्रदेश की अर्थव्यवस्था जल्द पटरी पर आएगी : मुख्यमंत्री

संवाद सूत्र अर्की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना संकट के कारण देश व प्रदेश क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Jun 2020 08:01 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jun 2020 06:14 AM (IST)
प्रदेश की अर्थव्यवस्था जल्द पटरी पर आएगी : मुख्यमंत्री
प्रदेश की अर्थव्यवस्था जल्द पटरी पर आएगी : मुख्यमंत्री

संवाद सूत्र, अर्की : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना संकट के कारण देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंची है। जल्द इस महामारी पर काबू पाया जाएगा और अर्थव्यवस्था को भी पटरी पर लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने व्यापार व परिवहन में काफी ढील दी है, लेकिन अभी खतरा टला नहीं है। मुख्यमंत्री ने अपील की कि निर्देशों का पालन करें। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि जहां एक ओर प्रदेश में आगामी सरकार भी भाजपा की बनेगी, वहीं अर्की विधानसभा क्षेत्र से भी भाजपा का ही विधायक होगा।

मुख्यमंत्री मंगलवार को अर्की भाजपा मंडल की वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि तकनीक का इस्तेमाल कर बैठकें करना सराहनीय है। प्रदेश के बाहर फंसे लोगों व विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर घर वापस पहुंचाया है। हालांकि कोरोना मरीजों का ग्राफ बाहर से आने वाले लोगों के कारण थोड़ा बढ़ा है, लेकिन लोगों को बाहर से वापस लाना भी सरकार का दायित्व है। वैश्विक महामारी से निपटने के बाद जल्द ही अर्की विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। वर्चुअल रैली को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल, सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा के उपाध्यक्ष रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक गोविंद राम शर्मा ने भी संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी