बीबीएन से हर कामगार को घर पहुंचाएगा परिवहन निगम

पथ परिवहन निगम ने बीबीएन से दिवाली पर अतिरिक्त बसें चलाई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 04:09 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 04:09 PM (IST)
बीबीएन से हर कामगार को घर पहुंचाएगा परिवहन निगम
बीबीएन से हर कामगार को घर पहुंचाएगा परिवहन निगम

संवाद सूत्र, नालागढ़ : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) में काम करने वाले लोगों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम ने 72 बसें अतिरिक्त चलाई हैं। नालागढ़ डिपो ने अन्य डिपो से भी बसें मंगवाई हैं। अभी तक पचास बसें नालागढ़ पहुंच चुकी है। बीबीएन में दो लाख कामगार पंजीकृत हैं। इतने ही कामगार ठेकेदारों के पास कार्यरत हैं।

हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व दीपावली हर राज्य में धूमधाम से मनाया जाता है। इसके लिए औद्योगिक क्षेत्र में रविवार से अधिकांश उद्योगों में अवकाश कर दिया है व कुछ उद्योगों में मंगलवार से दिवाली के लिए अवकाश हो जाएगा। ऐसे में कामगार घरों को जाते हैं। निगम ने इन लोगों की सुविधा के लिए बद्दी व नालागढ़ से सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। बद्दी से कांगड़ा, चंबा, मंडी, हमीरपुर, पठानकोट, ऊना, देहरा आदि के लिए बसें लगा दी हैं। नालागढ़ से भी 36 बसें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा बद्दी व नालागढ़ से दिल्ली, अंबाला व चंडीगढ़ के लिए हर घंटे बस सेवा शुरू कर दी है।

हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक योगिंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि बीबीएन के उद्योगों में काम करने वाले कामगारो को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए अतिरिक्त बस सेवा शुरू की है।

chat bot
आपका साथी