सोलन में पुलिस ने शराब की पकड़ के लिए बढ़ाई नाकाबंदी

मंडी जिले के सलापड़ व कांगू में जहरीली शराब का मामला सामने आने के बाद सोलन पुलिस ने भी सख्ती बढ़ा दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 07:19 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 07:19 PM (IST)
सोलन में पुलिस ने शराब की
पकड़ के लिए बढ़ाई नाकाबंदी
सोलन में पुलिस ने शराब की पकड़ के लिए बढ़ाई नाकाबंदी

जागरण संवाददाता, सोलन : मंडी जिले के सलापड़ व कांगू में जहरीली शराब का मामला सामने आने के बाद जिला सोलन में भी पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस ने अन्य राज्यों से आने वाली शराब की सप्लाई की जांच तेज कर दी है। बिना लाइसेंस व अवैध शराब की सप्लाई पर शिकंजा कसा जा रहा है। विशेष रूप से चोर रास्तों पर पुलिस ने नाके लगा दिए हैं।

जिले में पंजाब व हरियाणा से अवैध शराब की सप्लाई होती है। संतरा ब्रांड की शराब सोलन में भी पकड़ी जा चुकी है। बीते माह पुलिस ने अर्की में करीब 35 पेटियां अवैध शराब की बरामद की थीं। बताया जा रहा है कि सोलन जिले की भोजनगर की सीमा हरियाणा के साथ लगती है। भोजनगर व आसपास के क्षेत्रों में कई चोर रास्ते हैं जहां से अवैध शराब सप्लाई होती है। इन चोर रास्तों से होकर सप्लाई होने वाली शराब पर शिकंजा कसना बेहद मुश्किल है। हरियाणा व हिमाचल सीमा पर पुलिस का कड़ा पहरा है, बावूजद इसके शराब जिले में पहुंच रही है। पुलिस द्वारा प्रत्येक माह औसतन करीब 20 मामले अवैध शराब के पकड़े जा रहे हैं। इतने अधिक मामले पकड़े जाने के बाद जाहिर सी बात है कि यह शराब पंजाब व हरियाणा से यहां पर सप्लाई होती है। इसके अलावा प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू व आसपास के क्षेत्रों की सीमाएं पंजाब व हरियाणा के साथ लगती हैं। इन सीमाओं पर भी काफी अधिक चोर रास्ते हैं, जहां पर अवैध शराब प्रदेश में पहुंचती है।

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा का कहना है कि संतरा ब्रांड की कुछ बोतलें बीते माह पकड़ी गई थीं। इसके अलावा पुलिस द्वारा जगह-जगह नाके लगाए गए हैं। अवैध शराब तस्करों पर पुलिस ने शिकंजा कसा है तथा आए दिन पुलिस मामले दर्ज कर रही है।

chat bot
आपका साथी