सोलधा स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलधा डीपी महेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व में ओवरऑल चैंपियन बना है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Sep 2018 03:39 PM (IST) Updated:Thu, 06 Sep 2018 03:39 PM (IST)
सोलधा स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन
सोलधा स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

संवाद सूत्र, अर्की : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलधा डीपी महेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व में एक बार फिर जोन स्तरीय अंडर-19 ग‌र्ल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहा। इसक अलावा अंडर-14 ब्वॉयज में भी जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीपी महेंद्र कुमार के अनुसार जबसे वह इस विद्यालय में आए हैं स्कूल बैडमिंटन में अंडर-14 और अंडर-19 प्रतियोगिता में नहीं हारा है। वहीं, अंडर-19 में छात्राओं ने वालीबॉल का खिताब भी जीता है। विद्यालय ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब भी अपने नाम किया।

chat bot
आपका साथी