महिलाओं ने उखाड़े भांग के पौधे

संवाद सूत्र दाड़लाघाट पंचायत घणागुघाट के गांव ध्यानपुर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्व

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 03:50 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 03:50 PM (IST)
महिलाओं ने उखाड़े भांग के पौधे
महिलाओं ने उखाड़े भांग के पौधे

संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : पंचायत घणागुघाट के गांव ध्यानपुर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ पंचायत प्रधान धनीराम रघुवंशी की अध्यक्षता में किया गया। विकास खंड कुनिहार स्वच्छ भारत मिशन की समन्वयक हरदेई ठाकुर ने बताया कि पांच अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम के तहत विभिन्न गांव में सफाई अभियान चलाया जाएगा। वीरवार को गांव ध्यानपुर में महिला मंडल की महिलाओं ने भांग के पौधों को उखाड़ा। इस दौरान महिलाओं ने प्राकृतिक पेयजल स्रोत भी संवारे। कार्यक्रम में महिला मंडल प्रधान कांता देवी, सचिव सुनीता देवी, कोषाध्यक्ष गोदावरी, महिला मंडल सदस्य सोमा, सुनीता, ममता, मीना, निशा, रीता, राधा, शकुंतला, पूनम, पुष्पा, कौशल्या, विद्या और शर्मिला मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी