सर्वे में टॉप तीन में नाम आया तो मिलेगा टिकट

प्रदेश महिला कांग्रेस का सोलन में एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी की सदस्य सुष्मिता देव ने बतौर मुख्?य अतिथि शिरकत की। सम्?मेलन सोलन के कमेटी हॉल में हुआ। प्रदेशभर से आई कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुष्?मिता देव ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो महिलाओं का आदर करती है और जहां पर महिलाओं के साथ अत्याचार नहीं होता। उन्होंने महिलाओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का कहा। उन्होंने कहा कि यह सोच से सोच की लड़ाई है लेकिन यह तय है कि 2019 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनना सुनिश्चित है। हालांकि बुधवार को मौसम काफी खराब था। बावजूद इसके काफी संख्?या में प्रदेश के कौने-कौने से महिलाओं ने इस सम्?मेलन में भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Feb 2019 06:50 PM (IST) Updated:Wed, 27 Feb 2019 06:50 PM (IST)
सर्वे में टॉप तीन में नाम आया तो मिलेगा टिकट
सर्वे में टॉप तीन में नाम आया तो मिलेगा टिकट

जागरण संवाददाता, सोलन : प्रदेश महिला कांग्रेस का सोलन में एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सीडब्ल्यूसी सदस्य सुष्मिता देव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सम्मेलन सोलन के कमेटी हॉल में हुआ। सुष्मिता देव ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो महिलाओं का आदर करती है। उन्होंने महिलाओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का कहा। उन्होंने कहा कि यह सोच से सोच की लड़ाई है, लेकिन यह तय है कि 2019 में केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनना सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश से महिला को भी लोकसभा की टिकट मिल सकती है अगर पार्टी द्वारा किए सर्वे में पहले तीन स्थान पर आए।

सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल, सह-प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल, पूर्व मंत्री एवं विधायक सोलन कर्नल धनीराम शांडिल, विधायक नालागढ़ लखविद्र सिंह राणा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार, एडवोकेट मुकेश शर्मा सहित अनेक कांग्रेस नेता मौजूद रहे। इस दौरान अधिकतर नेताओं ने महिला सम्मेलन में महिलाओं को संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी