किसान परेशान, खेतों में न सड़ जाए मक्की की फसल

बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) में तीन दिन से हो रही बारिश से मक्की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 10:21 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 10:21 PM (IST)
किसान परेशान, खेतों में न सड़ जाए मक्की की फसल
किसान परेशान, खेतों में न सड़ जाए मक्की की फसल

संवाद सूत्र, नालागढ़ : बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) में तीन दिन से हो रही बारिश से मक्की की फसल खराब होने के कगार पर है। किसानों का कहना है कि जब बारिश की जरूरत थी तो उस समय आसमान साफ रहा और अब फसल काटने का समय आया तो बारिश बंद होने का नाम नहीं ले रही है।

पंजेहरा, मझोली, राजपुरा, बरुणा, किरपालपुर, खेड़ा आदि पंचायतों में मक्की की फसल की कटाई शुरू कर दी है। किसानों की कटी हुई फसल खेतों में ही है। लगातार हो रही बारिश से अब किसान परेशान हैं। अगर जल्द ही आसमान साफ नहीं हुआ तो परेशानी बढ़ जाएगी। मक्की के दाने अंकुरित होने शुरू हो जाएंगे। पंजेहरा के किसान राम सिंह, मझोली की सुच्चा सिंह, राजपुरा के हरविंद्र सिंह, बरूणा की जगजीत सिंह, विनोद ठाकुर, किरपालपुर के गुरप्रताप सिंह, खेड़ा के अवतार सैणी ने बताया कि धान के लिए भी अब इतने पानी की जरूरत नहीं है।

कृषि विभाग के एडीओ हरभजन सिंह ने बताया कि अभी तक फसल को इतना ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है और अगर अब भी मौसम खराब रहता है तो नुकसान होने की संभावना है, जिन किसानों ने फसल को काट लिया है वे उसे खुले में न रखें।

chat bot
आपका साथी