कबड्डी स्टार पद्मश्री अजय ठाकुर बंधे परिणय सूत्र में

Kabaddi star player Ajay Thakur Marriage कबड्डी स्टार पद्मश्री अजय ठाकुर बुधवार को परिणय सूत्र में बंध जाएंगे।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 10 Apr 2019 10:35 AM (IST) Updated:Wed, 10 Apr 2019 03:25 PM (IST)
कबड्डी स्टार पद्मश्री अजय ठाकुर बंधे परिणय सूत्र में
कबड्डी स्टार पद्मश्री अजय ठाकुर बंधे परिणय सूत्र में

सोलन, जेएनएन। कबड्डी स्टार पद्मश्री अजय ठाकुर बुधवार को परिणय सूत्र में बंध गए। उनके गाव दभोटा में सुबह से शाम तक रिसेप्शन चली। उनकी शादी में पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अभिनेता अमिताभ बच्चन के आने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन लोगों की उम्मीदों पर अब पानी फिर गया है। सचिन तेंदुलकर अपने निजी कार्य के कारण ऑस्ट्रेलिया गए हुए हैं, जिस कारण वह शादी में शामिल नहीं हो सकेंगे। इसके अलावा अमिताभ बच्चन भी किसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण शादी में शरीक नहीं हो सकेंगे। सोलन जिला के नालागढ़ स्थित दभोटा के अंतरराष्ट्रीय स्टार अजय ठाकुर नालागढ़ की ही पंचायत जोघों के गाव जगतपुर निवासी संदीप राणा के साथ शादी कर रहे हैं।

शादी समारोह में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, अभिनेता अभिषेक बच्चन, पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी, पुलिस महानिदेशक जेल सोमेश गोयल, पहलवान भारत केसरी जस्सा पट्टी व कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता कृष्ण कुमार, बजरंग पुनिया सहित कई हस्तियों को आमंत्रित किया है। हालाकि शादी समारोह में कौन-कौन शिरकत करेंगे, इसका पता बुधवार शाम को ही चल पाएगा। अजय ठाकुर हिमाचल पुलिस विभाग में बतौर डीएसपी तैनात हैं। अजय ठाकुर के पिता छोटू राम व माता राजिंद्र कौर पुत्रवधू के आने पर बहुत उत्सुक हैं।

chat bot
आपका साथी