सरकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाए कार्यकर्ता : सैजल

संवाद सहयोगी, सोलन : भाजपा सोलन मंडल की मासिक बैठक बुधवार को मंडल अध्यक्ष रविंद्र परिहार की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Mar 2018 05:28 PM (IST) Updated:Wed, 21 Mar 2018 05:28 PM (IST)
सरकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाए कार्यकर्ता : सैजल
सरकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाए कार्यकर्ता : सैजल

संवाद सहयोगी, सोलन : भाजपा सोलन मंडल की मासिक बैठक बुधवार को मंडल अध्यक्ष रविंद्र परिहार की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय दीप कमलम में हुई। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने भी विशेष रूप से शिरकत की। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा पेश बजट की सराहना की गई। सभी वर्गो को राहत देने वाले बजट के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया गया और आम बजट को ऐतिहासिक करार दिया गया।

मंडल की ओर से मंत्री डॉ. राजीव सैजल से आग्रह किया कि मुख्यमंत्री के 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम का को अंतिम रूप दिया जाए। इस प्रस्तावित दौरे में ट्रासपोर्ट नगर का शिलान्यास, एपीएमसी में विस्तारीकरण का शिलान्यास, पुराने बस अड्डे पर बहुमंजिला पार्किग का शिलान्यास की योजना है। 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को मनाने को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. सैजल कहा कि कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं।

बैठक में जिला महामंत्री लोकेश्वर शर्मा, संजीव कश्यप, नगर परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, मदन मोहन, नरदेव बडोला, शैलेंद्र गुप्ता, नरेंद्र ठाकुर, पवन गुप्ता, संदीप ठाकुर, धर्मेद्र ठाकुर, मदन मोहन मेहता, गुरविंद्र, मनीष, कमल वर्मा, चंद्रकात शर्मा, भरत साहनी, संजीव शर्मा, मधु कौशिक, शशि इंद्र, एचएन कश्यप, इंद्र सिंह मेहता, वीरेंद्र सूद, संजय मलिक, दुर्गादत्त, जयदेव शर्मा, मोहन सिंह ठाकुर, भरत सिंह, सुमित कश्यप, सुभाष, नरेंद्र, दीपक शर्मा, तृप्ता लंबा, सुरेश वशिष्ठ सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी