जो हिदू हित की बात करेगा वही राज करेगा : अनुराग

हमीरपुर संसदीय सीट से चौथी बार किस्मत अजमा रहे भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने बद्दी के किशनपुरा में कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमले बोले।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 10:29 PM (IST) Updated:Mon, 22 Apr 2019 06:37 AM (IST)
जो हिदू हित की बात करेगा वही राज करेगा : अनुराग
जो हिदू हित की बात करेगा वही राज करेगा : अनुराग

संवाद सहयोगी, बद्दी : हमीरपुर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने बद्दी के किशनपुरा में जनसभा को संबोधित किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि जो हिदू हित की बात करेगा वहीं हिंदुस्तान पर राज करेगा। भाजपा हमेशा हिदू हित हिदू हक के लिए संसद से सड़क पर हर जगह लड़ती आई है, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा हिदू हितों के खिलाफ काम किया है। किशनपुरा में हमीरपुर सभा, पहाड़ी मित्र मंडल व अन्य संस्थाओं द्वारा आयोजित परिवार मिलन समारोह में अनुराग ने यह बातें कही। इस मौके पर अनुराग ठाकुर के साथ कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर, बिलासपुर सदर के विधायक सुभाष ठाकुर, दून के विधायक परमजीत सिंह पम्मी, भाजपा जिलाध्यक्ष केएल ठाकुर, विनोद चंदेल, दर्शन सिंह सैणी, अशोक शर्मा, बलबीर ठाकुर, कुलदीप राणा मौजूद रहे।

-------

कांग्रेस लड़ रही हारी हुई लड़ाई

संवाद सूत्र, परवाणू : सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के पास कुर्सियां तो बहुत हैं, मगर उन पर बैठाने के लिए कांग्रेस नेताओं को कार्यकर्ता नहीं मिल पा रहे हैं। सांसद परवाणू भाजपा नेता सुरेन्द्र संदल व विजय शर्मा द्वारा रविवार को आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के दौरान समर्थकों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश के अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल, प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर, कालका की विधायक लतिका शर्मा, भाजपा कसौली मंडल अध्यक्ष दौलत राम ठाकुर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी