प्रदेश ब्राह्मण सभा ने किया एससी-एसटी एक्ट का विरोध

जागरण संवाददाता, नाहन : हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 07:09 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 07:09 PM (IST)
प्रदेश ब्राह्मण सभा ने किया  एससी-एसटी एक्ट का विरोध
प्रदेश ब्राह्मण सभा ने किया एससी-एसटी एक्ट का विरोध

जागरण संवाददाता, नाहन : हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण सभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रघुनाथ मंदिर नाहन में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष गुण प्रकाश शर्मा ने की। उन्होंने एससी-एसटी एक्ट को सवर्ण वर्ग के खिलाफ बताकर इसे वापस लेने की माग की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार केंद्र सरकार एवं विपक्षी दलों ने एक विशेष वर्ग को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है, वह निंदनीय है। राजनीतिक दलों ने यह वोट बैंक के लिए किया है। उन्होंने कहा कि अगर एक्ट को नहीं बदला गया तो आने वाले लोकसभा चुनाव में नोटा का प्रयोग किया जाएगा। इस मौके पर एसआर अवस्थी, एसडी शर्मा, मीना शर्मा, माया शर्मा, मनमोहन शर्मा, आरआर शर्मा, विनोज शर्मा, बसंत शर्मा व सुखदेव शर्मा सहित सभा के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी