कलाकारों ने किया दर्शकों का मनोरंजन

उपमंडल के अंतर्गत पंचायत पारनु का कंसवाला गांव आज भी चकाचौंध से दूर अपनी पुरातन संस्कृति तथा परंपरा को संजोए हुए है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Oct 2019 03:46 PM (IST) Updated:Thu, 31 Oct 2019 06:40 AM (IST)
कलाकारों ने किया दर्शकों का मनोरंजन
कलाकारों ने किया दर्शकों का मनोरंजन

संवाद सूत्र, दाड़लाघाट : पंचायत पारनु का कंसवाला गांव आज भी चकाचौंध से दूर अपनी पुरातन संस्कृति तथा परंपरा को संजोए हुए है। गांव में सदियों से दीपावली के दूसरे दिन आज भी करयाले का आयोजन उत्साह के साथ होता है। इस वर्ष भी करियाला उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अर्की के सचिव नीम चंद ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने पहले ग्राम सुधार सभा द्वारा बनाए स्वागत द्वार का उद्घाटन किया। चौंरी नामक स्थान पर करयाले का उद्घाटन किया गया। ग्राम सुधार सभा के प्रधान नरेश कुमार ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कंसवाला वासियों तथा ग्राम सुधार सभा के सभी सदस्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से समाज में पुरातन संस्कृति जीवित है। उन्होंने ग्राम सुधार सभा को 81 सौ रुपये भेंट किए। उनके साथ विशेष अतिथि के रूप में सन्याडी मोड़ के पूर्व प्रधान भगतराम गौतम भी उपस्थित रहे।

मांद्री से आए करयाला कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का मनोरंजन किया। इस मौके पर विजय कुमार, मदन मोहन, अमर चंद, फौजी मनीराम ठाकुर, जमुनादास, रामचंद्र, नरेंद्र, लालचंद, मेहर चंद, दिनेश कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी