राष्ट्रीय राजमार्ग का काम बंद, लोग तंग

संवाद सूत्र, नालागढ़ : राष्ट्रीय राजमार्ग पिंजौर-स्वारघाट पर महादेव के समीप मार्ग को पक्का करने का

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2017 01:01 AM (IST) Updated:Fri, 24 Mar 2017 01:01 AM (IST)
राष्ट्रीय राजमार्ग का काम बंद, लोग तंग
राष्ट्रीय राजमार्ग का काम बंद, लोग तंग

संवाद सूत्र, नालागढ़ : राष्ट्रीय राजमार्ग पिंजौर-स्वारघाट पर महादेव के समीप मार्ग को पक्का करने का कार्य 15 दिन से बंद पड़ा है। मार्ग से उड़ने वाली मिट्टी के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। तीन पंचायतों के लोग इससे प्रभावित हो रहे है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सरकार व संबंधित ठेकेदार ने कार्य शुरू नहीं किया तो उन्हे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। मार्ग का पुराना ठेकेदार कार्य छोड़ कर चला गया था जिससे मार्ग का कार्य कई साल से अधर में लटका है। केंद्र सरकार ने इस मार्ग के लिए बजट मुहैया करा दिया है और इस मार्ग का कार्य अन्य ठेकेदार को दे दिया है। दो महीने पहले इस मार्ग पर जोर शोर से कार्य चला, लेकिन पिछले पंद्रह दिन से कार्य बंद पड़ा है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष विनोद ठाकुर, पूर्व प्रधान बलदेव सिंह व बीडीसी सदस्य सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मार्ग से उड़ने वाली मिट्टी से उनकी फसलें खराब हो रही है। सड़क के किनारे रहने वाले भोगपुर, नवाग्राम व गोल जमाला के लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। सड़क के साथ जिन लोगों ने दुकानें बना रखी हैं, वहां पर मिट्टी उड़ने से कारोबार चौपट हो गया है। राज्य सरकार पहले बजट का रोना रोती थी लेकिन अब बजट तो है लेकिन कार्य पिछले पंद्रह दिन से बंद पड़ा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही कार्य शुरू नहीं किया गया तो उन्हे मजबूरन आंदोलन शुरू करेंगे।

होली के अवकाश के चलते मजदूर घर गए हैं। एक दो दिन के भीतर कामगार वापस काम पर लौट जाएंगे। जल्द ही कार्य उसी र तार से शुरू कर दिया जाएगा। मई जून तक कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।

एमएस जसवाल, सहायक अभियंता

chat bot
आपका साथी