लड़की से छेड़छाड़ पर दो मनचलों की पिटाई

अर्की : पुराना बस अड्डा कुनिहार में मंगलवार शाम एक लड़की से सरेआम छेड़छाड़ करनी दो युवकों को महंगी पड़ ग

By Edited By: Publish:Wed, 07 Dec 2016 06:16 PM (IST) Updated:Wed, 07 Dec 2016 06:16 PM (IST)
लड़की से छेड़छाड़ पर दो मनचलों की पिटाई

अर्की : पुराना बस अड्डा कुनिहार में मंगलवार शाम एक लड़की से सरेआम छेड़छाड़ करनी दो युवकों को महंगी पड़ गई। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनकी पिटाई कर दी।

मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे घर को जा रही लड़की के साथ दो मनचले आशिकों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। पुराने बस अड्डे के पास हुई घटना को कुछ लोगों ने देख लिया व मनचलों की वहीं पर परेड कर दी। इनमें अमन व राहुल नामक युवक शामिल थे। लड़की ने पुलिस चौकी कुनिहार में दूरभाष पर शिकायत दर्ज करवाई। बाद में पुलिस थाना अर्की में उक्त युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसकी पुष्टि चौकी इंचार्ज कुनिहार जीत राम ने की है।

chat bot
आपका साथी