मतदाता जागरूकता पर थरोच में निकाली रैली

संवाद सूत्र, चौपाल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थरोच में मतदाता जागरूकता के एवज में स्वीप कार्यक

By Edited By: Publish:Thu, 27 Oct 2016 07:48 PM (IST) Updated:Thu, 27 Oct 2016 07:48 PM (IST)
मतदाता जागरूकता पर थरोच में निकाली रैली

संवाद सूत्र, चौपाल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थरोच में मतदाता जागरूकता के एवज में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम चौपाल अनिल चौहान ने की। इस कार्यक्रम में ंस्कूल के करीब 200 छात्र- छात्राओं, महिला मंडल, युवक मंडल व पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता पर भाषण, पेंटिग, नारा लेखन आदि प्रतियोगिता में भाग लिया तथा स्कूल से बाजार तक रैली भी निकाली। कार्यक्रम के अंत में प्रतियोगिता में अव्वल छात्र- छात्राओं को एसडीएम ने पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य थरोच मोहन केस्टा, निर्वाचन कानूनगो रामलाल सहजेटा, प्रधान लाल सिंह पोटन, सामाजिक कार्यकर्ता देवदत शर्मा भी मौजूद रहे।

भाजपा ने किया ओबीसी व अनुसूचित मोर्चा का विस्तार

चौपाल : भाजपा जिला महासू के ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें चौपाल के कमलेश शर्मा व कोटखाई के योगेश को महामंत्री, चौपाल के रविंद्र दत्त, पदमदेव, बलसन के विजय ब्रागटा तथा ठियोग की नीलम शर्मा को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। चौपाल के सतीष कुमार, जुब्बल के रमेश झागटा व ठियोग के संदीप कुमार को सचिव तथा रमेश हेटा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा जगदीश शर्मा, मस्तराम, सुरेश कुमार, सुरेंद्र दत्त, राकेश चंद, प्रीती शर्मा, मदनलाल, खुशीराम, राजेश, गोपाल व सुनिल सिस्टा को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है। उधर हरि सिंह ब्रागटा को भी ओबीसी भाजपा मोर्चा चौपाल के अध्यक्ष मनोनीत किए गए है।

इसके अतिरिक्त भाजपा मंडल चौपाल अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष किरपाराम पिस्टा ने भी कार्यकारिणी का विस्तार किया है इसमें नेकराम भारती तथा सुनिल नेहटा को महामंत्री, मोहन सिंह राटा, प्रेम चोपड़ा तथा रघुनाथ जिंटा को उपाध्यक्ष, अनुराग मधाईक, सीता कश्यप, लायकराम नंटा सचिव, देवीलाल संटा को उपाध्यक्ष तथा रोशनलाल पिस्टा को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा रमला भारती, चंद्रप्रभा, उमा देवी, कांता देवी, रमला देवी, अनिता देवी, हेमंत, मंगतराम, श्यामलाल, रोशनलाल, मोहनलाल आदि को सदस्य निर्वाचित किया गया।

chat bot
आपका साथी