गुस्साई महिलाओं ने रोका मुख्यमंत्री का काफिला

संवाद सूत्र, धर्मपुर: कसौली दौरे के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के काफिले को धर्मपुर म

By Edited By: Publish:Tue, 24 May 2016 06:51 PM (IST) Updated:Tue, 24 May 2016 06:51 PM (IST)
गुस्साई महिलाओं ने रोका मुख्यमंत्री का काफिला

संवाद सूत्र, धर्मपुर: कसौली दौरे के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के काफिले को धर्मपुर में सुबाथु चौक पर महिलाओं के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। महिलाएं मुख्यमंत्री को गाड़ी से नीचे उतारने पर उतारू थी, लेकिन सुरक्षा घेरे ने उन्हें रोक दिया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री का रास्ता रोक पीने के पानी की समस्या उनके सामने रखी। महिलाओं ने आई पी एच विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें बीते 15 दिन से पानी की एक बूंद नहीं मिली है। जिस पर मुख्यमंत्री ने कड़ा संज्ञान लेते हुए विभाग को समस्या के समाधान के लिए आदेश दिए। इस आश्वासन के बाद महिलाओं ने मुख्यमंत्री के काफिले को आगे बढ़ने दिया।

------------

बंगाला कॉलोनी के बाशिदो को मिलेगा आशियाना

फोरलेन की भेंट चढ़ रहे बंगाला कॉलोनी के लोगों को उस समय संजीवनी मिली जब मुख्यमंत्री ने धर्मपुर के विश्राम गृह में लोगो की समस्याओं को सुनते हुए ऐलान किया की 80 साल से बसी बंगाला कॉलोनी को उचित स्थान पर दोबारा बसा उन्हें पकें मकान भी दिए जाएंगे।

दिव्यांग को 15 दिन में कब्जा

वहीं, दिव्यांग रणबीर सिंह ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई कि उनका परिवार फोरलेन की वजह से बेघर हो गया है। उन्हें प्रशासन ने 2 साल पहले 2 बिस्वा जमीन देने की बात कही थी जो आज तक उन्हें नही मिली। इस पर मुख्यमंत्री ने डीसी सोलन को आदेश दिए कि 15 दिन के अंदर भूमिहीनों को आबंटित भूमि पर कब्जा दिया जाए। इसके बाद मुख्यमंत्री परवाणू अगले कार्यक्रम के लिए निकल गए।

chat bot
आपका साथी