केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले सीआरआइ कर्मचारी

संवाद सूत्र, कसौली : केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआइ) कसौली के कर्मचारी संघ के पदाधिकारी केंद्र

By Edited By: Publish:Sun, 01 Mar 2015 06:47 PM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2015 06:47 PM (IST)
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले सीआरआइ कर्मचारी

संवाद सूत्र, कसौली : केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (सीआरआइ) कसौली के कर्मचारी संघ के पदाधिकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिले व उन्हें संस्थान की समस्याओं से रू-ब-रू करवाया। कर्मचारी संघ के सहसचिव रमाकात जैन ने बताया की रविवार को संघ के प्रधान नरेश अत्री, संयुक्त सचिव रमाकात जैन व कोषाध्यक्ष भागचंद ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से उनके बिलासपुर स्थित घर पर मिले और अपनी समस्याएं बताईं। कर्मचारी नेताओं ने माग की कि संस्थान में करोड़ों की राशि से निर्मित जीएमपी बिल्डिंग का शीघ्र उद्घाटन किया जाए। संस्थान में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरा जाए और उसमें प्रदेश के बेरोजगारों को अधिक से अधिक मौका मिले। संस्थान को नये प्रोजेक्ट दिए जाएं क्योंकि यह संस्थान पिछले एक सौ दस सालों से स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य कर रहा है। संस्थान के कर्मचारियों को रिमोट भत्ता प्रदान करने की माग के साथ-साथ कर्मचारियों की प्रमोशन की माग को भी मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि मंत्री ने संस्थान की च्वलंत मागों को गौरपूर्वक सुना व उसके निराकरण का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी