हरियाणा निवासी की दुर्घटना में मौत

By Edited By: Publish:Fri, 18 Apr 2014 01:01 AM (IST) Updated:Fri, 18 Apr 2014 01:01 AM (IST)
हरियाणा निवासी की दुर्घटना में मौत

संवाद सहयोगी, नाहन : औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में हरियाणा के एक व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो गई है। पुलिस ने शव जोहड़ों के पास एक नाली में से बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि साहेब सिंह (28) निवासी गाव फतेहपुर तहसील नरायणगढ़ जिला अंबाला (हरियाणा) का शव पुलिस को जोहड़ो के पास मिला है। यहा नजदीक में उसकी बाईक भी मिली है। पुलिस के मुताबिक अज्ञात वाहन चालक की लापरवाही से गाड़ी चलाने केकारण बाइक व वाहन की टक्कर हुई, जिसमें साहेब की मौत हुई। उस दौरान साहेब सिंह जोहड़ों स्थित पाच फीट गहरी नाली में गिर गया। पुलिस के मुताबिक साहेब सिंह के सिर पर चोट लगी है। दुर्घटना के दौरान साहेब सिंह जोहड़ों में अपने रिश्तेदार के यहा जा रहा था। साहेब कालाअंब में ही एक औद्योगिक इकाई में काम करता था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि मृतक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी