साधकों ने जीवन को सुखी बनाने के लिए किया प्राणायाम

By Edited By: Publish:Sat, 12 Apr 2014 07:38 PM (IST) Updated:Sat, 12 Apr 2014 07:38 PM (IST)
साधकों ने जीवन को सुखी बनाने के लिए किया प्राणायाम

संवाद सहयोगी, बद्दी : आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से बद्दी के हाउसिंग बोर्ड फेज तीन में सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें भजनों से माहौल को भक्तिमय बन गया। साधकों ने जीवन को सुखी बनाने के लिए प्राणायाम व सुदर्शन चक्र आदि सूक्ष्म व्यायाम किए।

शिक्षिका पल्लवी ने लोगों को बताया कि वह अपने जीवन में पांच विकारों से दूर रहें। इसके लिए मनुष्य को अपनी व्यस्त जीवन से समय निकाल कर राज योग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि राज योग करना भी सिखाया। इस मौके पर दवा निर्माता सुमित सिंगला ने सत्संग में आए सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को हररोज भगवान के लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए। कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे दूसरे को तकलीफ हो। जीवन को एक बागीचे के तरह बनाए। इस मौके पर भक्तों ने फूलों की वर्षा कर बाबा को याद किया। सत्संग में प्रिंयका, पूजिका, रचना, रेणू, सांवरी, सोहाना ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी