2012 से दिलवाया जाए पे बैंड व ग्रेड पे

संवाद सूत्र, राजगढ़ : प्रदेश शिक्षा प्रयोगशाला कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल महासचिव निक्का र

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Oct 2018 04:37 PM (IST) Updated:Tue, 16 Oct 2018 04:37 PM (IST)
2012 से दिलवाया जाए पे बैंड व ग्रेड पे
2012 से दिलवाया जाए पे बैंड व ग्रेड पे

संवाद सूत्र, राजगढ़ : प्रदेश शिक्षा प्रयोगशाला कर्मचारी महासंघ का प्रतिनिधिमंडल महासचिव निक्का राम वर्मा की अध्यक्षता में नाहन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल से मिला तथा मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मुख्य माग पे बैंड व ग्रेड पे न मिलने बारे अवगत करवाया गया। जैसा कि प्रदेश के सभी वर्ग के कर्मचारियों को लाभ अक्टूबर 2012 से मिल रहा है। मगर शिक्षा प्रयोगशाला कर्मचारी वर्ग इस लाभ से आज तक वंचित रह गया है। संघ ने मांग की है कि वे सरकार से उन्हे यह लाभ अक्टूबर 2012 से दिलवाने का आग्रह करें। विस अध्यक्ष ने माग को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाने की बात कही। इस मौके पर पूर्व कोषाध्यक्ष कर्मा नंद शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश चौहान, नाहन खंड प्रधान खेमचंद, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, जगत सिंह, सतपाल, रामपाल, इल्मदीन व सुनीता मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी