इंडियन टेक्नोमेक घोटाले में दो और आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नाहन : हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित 6000 करोड़ के घोटाले के मामले में सीआइडी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 07:39 PM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 07:39 PM (IST)
इंडियन टेक्नोमेक घोटाले में दो और आरोपित गिरफ्तार
इंडियन टेक्नोमेक घोटाले में दो और आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नाहन : हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित 6000 करोड़ के घोटाले के मामले में सीआइडी की टीम ने शुक्रवार देर शाम को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीआइडी ने इंडियन टेक्नोमेक कंपनी के वित्त अधिकारी ओडिसा निवासी त्रिलोचन विलवास व दिल्ली के गौतम सेठ को गिरफ्तार किया है। त्रिलोचन बिलवास व गौतम सेठ कंपनी के फर्जी अकाउंट से फर्जी आरटीजीएस किया करते थे। सीआइडी ने इन दोनों को पकड़ने के लिए काफी समय से जाल बिछाया था। जिन्हें शुक्रवार देर सायं दिल्ली से को गिरफ्तार कर लिया गया। इंडियन टेक्नोमेक घोटाले के मामले में अब तक सीआइडी की यह 16 वीं गिरफ्तारी है।

सीआइडी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विरेंद्र कालिया ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को शनिवार को पांवटा की अदालत में पेश किया गया। जहा से उन्हें तीन दिन का पुलिस रिमाड दिया गया है।

chat bot
आपका साथी