प्रदेश में विकास को गति दे रहे है जयराम ठाकुर : बलदेव

जागरण संवाददाता, नाहन : हिमाचल खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने रविवार को आज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 05:55 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 05:55 PM (IST)
प्रदेश में विकास को गति दे रहे है जयराम ठाकुर : बलदेव
प्रदेश में विकास को गति दे रहे है जयराम ठाकुर : बलदेव

जागरण संवाददाता, नाहन : हिमाचल खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने रविवार को आज भोज क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने भेला में जनसभा को संबोधित किया। पावंटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी भी इस मौके पर उनके साथ मौजूद रहे। तोमर ने कहा कि इस अल्प अवधि में सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की। प्रदेश में जयराम ठाकुर विकास को गति दे रहे हैं। इनका समाज के हर वर्ग को लाभ मिल रहा है। बुजुगरें की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयु सीमा को 80 साल से घटाकर 70 साल किया गया। इसके अलावा पैंशन में भी बढ़ोतरी की गई। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह, देवंद्र चौधरी, मनीष तोमर, अरविंद गुप्ता, पूर्ण ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, पवन चौधरी भी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी