श्रद्धालुओं के लिए खुले सिरमौर शाही महल के कपाट

सिरमौर रियासत के शाही महल के कपाट रविवार को श्रद्धालुओं को नगर देवता खेड़े महाराज के दर्शनों के लिए खोले गए। शाही महल के भीतर स्थित नगर देवता के प्राचीन मंदिर पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। खेड़ा समिति की ओर से हर वर्ष बड़ा चौक में आयोजित किए जाने वाले भंडारे के मौके पर शाही महल के कपाट खुलते हैं। हालांकि नियमित तौर पर शाही महल के कपाट नहीं खोले जाते। साल में दो बार ही खेड़े महाराज के दर्शनों व नवरात्रों में महल के द्वार खोले जाते है। खेड़े महाराज के दर्शनों के लिए प्राचीन मंदिर में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। नगर देवता के प्राचीन मंदिर के साथ ही मां बाला सुंदरी का प्राचीन मंदिर भी शाही महल के भीतर है। लिहाजा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 May 2019 08:53 PM (IST) Updated:Tue, 07 May 2019 06:40 AM (IST)
श्रद्धालुओं के लिए खुले सिरमौर शाही महल के कपाट
श्रद्धालुओं के लिए खुले सिरमौर शाही महल के कपाट

जागरण संवाददाता, नाहन : सिरमौर रियासत के शाही महल के कपाट रविवार को श्रद्धालुओं को नगर देवता खेड़े महाराज के दर्शनों के लिए खोले गए। शाही महल के भीतर स्थित नगर देवता के प्राचीन मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। खेड़ा समिति की ओर से हर वर्ष बड़ा चौक में आयोजित किए जाने वाले भंडारे पर शाही महल के कपाट खुलते हैं। हालांकि नियमित तौर पर शाही महल के कपाट नहीं खोले जाते। साल में दो बार ही खेड़े महाराज के दर्शनों व नवरात्र में महल के कपाट खोले जाते है। खेड़े महाराज के दर्शनों के लिए प्राचीन मंदिर में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। नगर देवता के प्राचीन मंदिर के साथ ही मां बाला सुंदरी का प्राचीन मंदिर भी शाही महल के भीतर है। लिहाजा इस स्थान की आस्था और बढ़ जाती है।

शाही महल में खेड़े महाराज व मां बाला सुंदरी का मंदिर उतना ही प्राचीन है, जितना नाहन शहर का इतिहास है। शहर करीब 400 साल पहले स्थापित हुआ था। शहर के विकास व उन्नति को लेकर कुछ साल पहले व्यापारियों ने खेड़ा समिति का गठन किया था, जो हर साल एक धार्मिक अनुष्ठान के रूप में नगर देवता की पूजा-अर्चना के माध्यम से शहर के विकास की प्रार्थना करती है। सिरमौर रियासत की वंशज दिव्याश्री सिंह ने बताया कि खेड़ा महाराज मंदिर का सिरमौर के लोगों की आस्था का प्रतीक हैं। करीब एक दशक से महल के द्वार खेड़ा महाराज के दर्शनों के लिए खोले जाते हैं।

chat bot
आपका साथी