भाई की कलाई पर धागा बाध मागी लंबी उम्र की दुआ

भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार रविवार को मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Aug 2018 07:00 PM (IST) Updated:Sun, 26 Aug 2018 07:00 PM (IST)
भाई की कलाई पर धागा बाध मागी लंबी उम्र की दुआ
भाई की कलाई पर धागा बाध मागी लंबी उम्र की दुआ

जागरण संवाददाता, नाहन : भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार रविवार को सिरमौर जिले में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बाध कर अपनी रक्षा का वचन लिया। इस अवसर पर दूर-दराज के क्षेत्रों से महिलाएं मायके पहुची और भाइयों को राखी बाधी। घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए गए। कुछ बहनों ने राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार किया, जबकि कुछ बहनों से शुभ-अशुभ को नकार कर सुबह से ही इस पर्व को मनाया। रक्षा बंधन के त्योहार को लेकर बहनों ने सुबह से ही तैयारिया शुरू कर दी थी। भाइयों ने बहनों को खुश करने के लिए तोहफों के अलावा कपड़े, नकदी दी। पर्व को लेकर बच्चों में अधिक उत्साह था। पूरे दिन त्योहार का जश्न चलता रहा। कोई बहन अपने भाई के घर आई हुई थी, तो कोई भाई बहन के घर पहुंचा। सड़कों पर देर शाम तक आवाजाही बनी रही। राजगढ़ व आसपास के क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व बड़ी धूम के साथ मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी यह पर्व पारंपरिक अंदाज में मनाया जाता है। यहा बहनों के साथ पुरोहित यजमानों की कलाई पर राखी बांधते हैं। पुरोहित अभिमंत्रित करके सरसो या चावल के दाने देते हैं। यह दाने सालभर घर में रक्षा के लिए रखे जाते हैं। इस अवसर पर एचआरटीसी की बसें महिलाओं से खचाखच भरी रही। मुफ्त बस यात्रा होने के चलते महिलाओं ने इसका भरपूर फायदा उठाया। हालाकि ग्रामीण बस स्टॉप पर महिलाओं को सफर में परेशानी झेलनी पड़ी।

---------

सभी वर्गो को एक सूत्र में बाधता है रक्षा बंधन : डॉ. बिंदल

रक्षाबंधन का त्योहार समाज के सभी वर्गो को एक सूत्र में बाधता है। इससे राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बल मिलता है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शनिवार देर सायं नगर परिषद नाहन के सभागार में हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय मुस्लिम मंच द्वारा रक्षा बंधन पर्व एवं ईद मिलन पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कही। डॉ. बिंदल ने लोगों को रक्षा बंधन पर्व की शुभकामना दी। प्रदेश राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की सराहना करते हुए कहा कि मंच द्वारा सभी वर्ग के लोगों को एक सूत्र में बाधने का काफी सफल प्रयास किया गया है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के उतर क्षेत्रीय संगठन महामंत्री दीपक जोशी, प्रात संयोजक केडी हिमाचली और प्रात संयोजिका महिला प्रकोष्ठ जीनत खान ने भी विचार रखे।

chat bot
आपका साथी