घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़

नाहन विधानसभा क्षेत्र की महिला ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Feb 2019 06:44 PM (IST) Updated:Tue, 05 Feb 2019 06:44 PM (IST)
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़

जागरण संवाददाता, नाहन : नाहन क्षेत्र की महिला ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। महिला थाना नाहन में क्षेत्र की एक महिला ने उसके साथ गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाया। महिला ने बताया कि उसका पति मजदूरी के लिए घर से बाहर रहता है। घर पर वह और उसके दो बच्चे अकेले रहते हैं। गांव का व्यक्ति कई बार घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश कर चुका है। महिला ने सोमवार को शिकायत दर्ज करवाई है।

chat bot
आपका साथी