श्रीरेणुकाजी में मृत मिला शावक

श्रीरेणुकाजी वन परिक्षेत्र में एक तेंदुए का शावक मृत अवस्था में मिला है। श्रीरेणुकाजी के ददाहू कस्बे से दो किलोमीटर दूर बायरी में सोमवार को परेशान घूमता दिखा तेंदुए का शावक मंगलवार को जलाल नदी के किनारे मृत पाया गया। मृतक शावक कि आयु डेढ़ से 2 वर्ष हो सकती है। डीएफओ श्रीरेणुकाजी वन मंडल श्रेष्ठा नंद व वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेश कुमार ने टीम के साथ जलाल नदी के किनारे मृत मिले शावक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम के बाद ही शावक की मृत्यु का राज खुलेगा। कयास लगाये जा रहे है कि शावक भूख या बीमार होने से मरा होगा। आरओ सुरेश कुमार ने बताया कि यह शावक दो-तीन दिन से बायरी क्षेत्र में घूम रहा था। लोगों की सूचना पर पावटा साहिब से पिजरा मंगा कर यहां रखा गया था। मगर तेंदुए का शावक पिजरे में नहीं आया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 05:49 PM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 06:44 AM (IST)
श्रीरेणुकाजी में मृत मिला शावक
श्रीरेणुकाजी में मृत मिला शावक

जागरण संवाददाता, नाहन : श्रीरेणुकाजी वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शावक मृत अवस्था में मिला है। श्रीरेणुकाजी के ददाहू कस्बे से दो किलोमीटर दूर बायरी में सोमवार को दिखा शावक मंगलवार को जलाल नदी के किनारे मृत पाया गया। उसकी आयु डेढ़ से दो वर्ष हो सकती है। डीएफओ श्रीरेणुकाजी वन मंडल श्रेष्ठा नंद व वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेश कुमार व टीम मृत शावक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, इसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। कयास है कि शावक भूखा या बीमार होने से मरा होगा। आरओ सुरेश कुमार ने बताया कि यह शावक दो-तीन दिन से बायरी क्षेत्र में घूम रहा था। पांवटा साहिब से पिंजरा भी मंगवा कर यहां रखा था।

chat bot
आपका साथी