हिदू और मुस्लिम समुदाय ने किया नगर कीर्तन का स्वागत

पाकिस्तान के ननकाना साहिब शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन मंगलवार को देर शाम गुरु की नगरी पावटा साहिब पहुंचा। यहां नगर वासियों ने श्रीगुरु महाराज और नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया। खास बात यह रही कि नगर कीर्तन का सिखों के अलावा हिदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने धार्मिक सछ्वावना की अनूठी मिसाल पेश करते हुए नगर कीर्तन का स्वागत किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिदल हिमाचल और हरियाणा की सीमा पर नगर कीर्तन के स्वागत को पहुंचे। नगर कीर्तन के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Aug 2019 08:01 PM (IST) Updated:Sat, 17 Aug 2019 06:36 AM (IST)
हिदू और मुस्लिम समुदाय ने किया नगर कीर्तन का स्वागत
हिदू और मुस्लिम समुदाय ने किया नगर कीर्तन का स्वागत

जागरण संवाददाता, नाहन : पाकिस्तान के ननकाना साहिब शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन मंगलवार देर शाम गुरु की नगरी पांवटा साहिब पहुंचा। यहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी नगर श्रीगुरु महाराज और नगर कीर्तन का भव्य स्वागत धार्मिक सद्भावना की अनूठी मिसाल पेश की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और विधायक सुखराम चौधरी भी हिमाचल और हरियाणा की सीमा पर नगर कीर्तन के स्वागत को पहुंचे। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए पांवटा साहिब गुरुद्वारे सहित मुख्य बाजार की सज्जा देखने लायक थी। नगर वासियों ने नगर कीर्तन मार्ग पर जगह-जगह खाने-पीने के स्टाल लगाए थे। पांवटा शहर की जामा मस्जिद के समीप मुस्लिम समुदाय के महिलाओं व पुरुषों ने फल बांटकर नगर कीर्तन का स्वागत किया। नगर कीर्तन पांवटा में कुछ समय रुकने के बाद उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के लिए निकल गया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का भी नगर कीर्तन में पहुंचने का कार्यक्रम था, लेकिन वह किसी कारणवश नहीं पहुंच पाए। नगर कीर्तन के मुख्य निरीक्षक ने कहा कि श्रीगुरु नानक देव जी के 550 में प्रकाश पर्व और उनकी शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए यह आयोजन किया गया है।

chat bot
आपका साथी