यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जनमंच कार्यक्रम के लिए पंचायतों का चयन
हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार के गृह क्षेत्र की बागथन पंचायत में 16 जून को जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, नाहन : हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार के गृह क्षेत्र की बागथन पंचायत में 16 जून को जनमंच कार्यक्रम होगा। इसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिदल करेगें। उपायुक्त ललित जैन ने बताया प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र की बागथन पंचायत में जनमंच करवाया जा रहा है। इसमें लोगों की शिकायतों व समस्याओं का निपटारा मौके पर किया जाएगा। जनमंच के लिए चयनित पंचायतों में लाना-बांका, लाणा-भल्टा, डिगर-किन्नर, वासनी, चमेंजी, बजगा, मानगढ़, जयहर, नेरी नावण और धार टिक्करी हैं। उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि वह अपने आवेदन ऑनलाइन भी भेज सकते हैं। इसके अतिरिक्त अपने पंचायत सचिव और खंड विकास अधिकारी के माध्यम से 15 जून तक भेज सकते हैं। जनमंच कार्यक्रम के दौरान लोगों को सभी प्रकार के प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जनमंच में सभी जिला अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त जनमंच के चयनित पंचायतों में कार्यरत पटवारी और पंचायत सचिव भी अनिवार्य रूप उपस्थित रहेंगे।