नारग में होगा पच्छाद भाजपा मंडल का त्रिदेव सम्मान समारोह : भंडारी

भाजपा पच्छाद मंडल का त्रिदेव सम्मान समारोह 10 अगस्त को नारग में होगा। इस समारोह में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्तीए संगठन महामंत्री पवन राणा शिमला संसदीय क्षेत्र के पालक व प्रदेश सरकार में सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री डॉ राजीव सहजल शिमला संसदीय क्षेत्र के पूर्ण कालिक विस्तारक सुरेश शर्मा व सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से भाग लेंगे। ये बात प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने सराहां में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने बताया कि इस त्रिदेव सम्मान समारोह में बूथ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Jul 2019 05:59 PM (IST) Updated:Fri, 02 Aug 2019 06:45 AM (IST)
नारग में होगा पच्छाद भाजपा मंडल 
का त्रिदेव सम्मान समारोह : भंडारी
नारग में होगा पच्छाद भाजपा मंडल का त्रिदेव सम्मान समारोह : भंडारी

जागरण संवाददाता, नाहन : भाजपा पच्छाद मंडल का त्रिदेव सम्मान समारोह 10 अगस्त को नारग में होगा। समारोह में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, संगठन महामंत्री पवन राणा, शिमला संसदीय क्षेत्र के पालक व प्रदेश सरकार में सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री डॉ राजीव सहजल, शिमला संसदीय क्षेत्र के पूर्ण कालिक विस्तारक सुरेश शर्मा व सांसद सुरेश कश्यप भाग लेंगे। यह जानकारी प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी ने सराहां में पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि इस त्रिदेव सम्मान समारोह में बूथ पालकों, बूथ अध्यक्षों व सभी बीएलए को सम्मानित किया जाएगा और आने वाले उपचुनाव के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। भंडारी ने बताया कि इस समारोह में त्रिदेवों के अलावा पार्टी के सभी चुने हुए पंचायत प्रधान व उप प्रधान, बीडीसी सदस्य, सभी मोर्चो के अध्यक्ष व महामंत्री, सभी प्रकोष्ठों के संयोजक, नगर पंचायत के पार्षद, पच्छाद मंडल के सभी पदाधिकारी भाग लेंगे। इस अवसर पर विस्तारक पच्छाद विस क्षेत्र महिदर कारटा, मंडल महामंत्री अनूप शर्मा, पंचायत प्रधान नरेंद्र गोसाई, अशोक कुमार तथा चमन कश्यप मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी