नाहन में बिदल की अगुआई में निकाली तिरंगा यात्रा

भाजपा नाहन मंडल की ओर से शनिवार को नाहन में विधायक डा. राजीव बिदल की अगुआई में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Aug 2022 05:24 PM (IST) Updated:Sat, 13 Aug 2022 05:24 PM (IST)
नाहन में बिदल की अगुआई में निकाली तिरंगा यात्रा
नाहन में बिदल की अगुआई में निकाली तिरंगा यात्रा

जागरण संवाददाता, नाहन : भाजपा नाहन मंडल की ओर से शनिवार को नाहन में विधायक डा. राजीव बिदल की अगुआई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा हिंदू आश्रम से शुरू होकर बड़ा चौका, बस स्टैंड, रानीताल, गुन्नुघाट, बड़ा चौक होते हुए हिदू आश्रम में आकर संपन्न हुई। डा. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। 14 अगस्त को कालाअंब से त्रिलोकपुर और 15 अगस्त को शंभुवाला से हरिपुर खोल तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, आरआर शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, पार्षद, जिला परिषद सदस्य, प्रोमिला शर्मा, कविता चौहान, नीति अग्रवाल, अभिषेक चौहान, जोगिंद्र ठाकुर, सुलेमान, असलम खान, अमर सिंह, ब्रिजेश गोयल, जालम सिंह, संदीपक, वीरेंद्र ठाकुर, बलबीर मौजूद रहे। रोटरी क्लब ने तिरंगा यात्रा में दिखा देशभक्ति का जज्बा

संवाद सहयोगी, सोलन : हर घर तिरंगा अभियान के तहत रोटरी क्लब सोलन ने मालरोड सोलन से तिरंगा यात्रा निकाली। उपायुक्त कृतिका कुल्हारी ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए। रोटरी सोलन के अध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि शनिवार को सोलन में तिरंगा यात्रा ओल्ड डीसी आफिस चौक से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस तक निकाली गई। इस यात्रा में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों और रोटेरियंस ने हिस्सा लिया।

उपायुक्त कृतिका ने कहा कि हम सभी को अपने घर में 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा लहराना है। प्रोजेक्ट चेयरमैन रश्मिधर सूद ने बताया कि युवाओं में तिरंगे को लेकर उत्साह देखा गया।

chat bot
आपका साथी