हंसराज चौधरी बने नंबरदार संघ की नाहन इकाई के अध्यक्ष

नाहन : जिला सिरमौर राजस्व नंबरदार जनकल्याण महासंघ की नाहन इकाई की कमान हंसराज दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 05:16 PM (IST) Updated:Thu, 30 Aug 2018 05:16 PM (IST)
हंसराज चौधरी बने नंबरदार संघ की नाहन इकाई के अध्यक्ष
हंसराज चौधरी बने नंबरदार संघ की नाहन इकाई के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, नाहन : जिला सिरमौर राजस्व नंबरदार जनकल्याण महासंघ की नाहन इकाई की बैठक जिला मुख्यालय नाहन में हुई। इसकी अध्यक्षता मंजूर अली मलिक ने की। बैठक में जिला प्रधान जगदीश चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में नाहन इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें हंसराज चौधरी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। जबकि तेजवीर सिंह को उपाध्यक्ष और नवीन कुमार सैनी को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। सोमदत्त को मुख्य सलाहकार बनाया गया। ज्ञान चंद, जगमोहन शर्मा, मामराज, सरदार मनमोहन सिंह व रमेश चंद शर्मा को सदस्य नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रधान हसराज चौधरी ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया।

chat bot
आपका साथी