चुन्नर में सरकारी सीमेंट के 12 बैग बरामद

जागरण संवाददाता, नाहन : पच्छाद विकास खंड की दुर्गम पंचायत नेरी नावण के चुन्नर गांव में एक व्यक्ति

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Jul 2018 06:58 PM (IST) Updated:Fri, 20 Jul 2018 06:58 PM (IST)
चुन्नर में सरकारी सीमेंट के 12 बैग बरामद
चुन्नर में सरकारी सीमेंट के 12 बैग बरामद

जागरण संवाददाता, नाहन : पच्छाद विकास खंड की दुर्गम पंचायत नेरी नावण के चुन्नर गांव में एक व्यक्ति से सरकारी सीमेंट पकड़ा गया है। पच्छाद पुलिस को सूचना मिली थी कि चुन्नर गाव में एक व्यक्ति लोक निर्माण विभाग के सरकारी सीमेंट से घर का निर्माण करवा रहा है। शुक्रवार को चुन्नर निवासी सुनील कुमार घर की छत डालने की तैयारी में थी। इसी दौरान पुलिस ने मौके पर दबिश देकर सरकारी सीमेंट के 12 बैग बरामद कर लिए। साथ ही छत डालने के लिए तैयार की गई सामग्री को लेकर भी जाच शुरू की है। आशका जाहिर की जा रही है कि 30 सरकारी सीमेंट के बैग लाए गए थे। एसएचओ बीरू अहमद ने बताया सुनील कहा और किस से सरकारी सीमेंट ले कर आया और घर निर्माण में इसका प्रयोग कर रहा था, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

chat bot
आपका साथी