नाहन मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सक चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिट‍िव, स्‍टाफ सदस्‍यों का भी होगा टेस्‍ट

डॉक्‍टर यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की एक महिला चिकित्सक चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 12:43 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 12:43 PM (IST)
नाहन मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सक चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिट‍िव, स्‍टाफ सदस्‍यों का भी होगा टेस्‍ट
नाहन मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सक चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिट‍िव, स्‍टाफ सदस्‍यों का भी होगा टेस्‍ट

नाहन, जेएनएन। डॉक्‍टर यशवंत सिंह परमार मेडिकल कॉलेज नाहन की एक महिला चिकित्सक चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला चिकित्सक कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट में तैनात है। जानकारी मिली है कि महिला चिकित्सक अपने घर चंडीगढ़ गई हुई थी। महिला डॉक्टर का पति चंडीगढ़ के 32 सेक्टर मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजिस्ट है। नाहन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर एनके महेंद्रू ने बताया कि महिला चिकित्सक छुट्टी पर थी और उनकी रिपोर्ट चंडीगढ़ में ही पॉजिटिव आई है।

महिला चिकित्सक नाहन के मेडिकल कॉलेज में तैनात थी। महिला चिकित्सक के पति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। नाहन कम्युनिटी मेडिसिन डिपार्टमेंट में करीब नौ प्रोफेसर हैं। हालांकि पॉजिटिव आई महिला चिकित्सक की कांटेक्‍ट हिस्ट्री खंगाली जा रही है। महिला चिकित्सक शनिवार को छुट्टी पर गई थी। साथी डॉक्‍टर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पूरे मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मचा हुआ है।

डॉक्‍टर महेंद्रू का कहना है अब इस डिपार्टमेंट के सभी चिकित्सकों का कोविड-19 टेस्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया इस महिला चिकित्सक का पति व बेटी भी चंडीगढ़ में पॉजिटिव आए हैं। महिला चिकित्सक शनिवार को नाहन मेडिकल कॉलेज से छुट्टी पर गई थी।

chat bot
आपका साथी