विधायक पद से भी इस्तीफा दें बिंदल : अजय

जिस तरह से नाहन के विधायक एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिदल ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। उसी तर्ज पर उन्हें विधायक पद से भी तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। यह बात नाहन में जारी प्रेस बयान में जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय बहादुर ने राजीव बिदल के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद कही। जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय बहादुर ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार कोरोना महामारी के दौर में भी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। कांग्रेस पार्टी स्वास्थ्य विभाग के इस घोटाले के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग करती है। इस मामले को लेकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग करती है। जिलाध्यक्ष अजय बहादुर ने कहा की बि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 07:46 PM (IST) Updated:Thu, 28 May 2020 06:12 AM (IST)
विधायक पद से भी इस्तीफा दें बिंदल : अजय
विधायक पद से भी इस्तीफा दें बिंदल : अजय

जागरण संवाददाता, नाहन : जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय बहादुर ने कहा कि जिस तरह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिदल ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। उसी तर्ज पर उन्हें विधायक पद से भी इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कोरोना महामारी के दौर में भी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। कांग्रेस पार्टी स्वास्थ्य विभाग के घोटाले के खिलाफ सीबीआइ जांच की मांग करती है। इस मामले को लेकर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। बिदल का प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना भाजपा का महज एक राजनीतिक ड्रामा है। इसके तहत भाजपा घोटाले की जांच को दबाने का काम कर रही है।

chat bot
आपका साथी