सीएम के दौरे के लिए भाजपा ने बनाई रूपरेखा

जागरण संवाददाता, नाहन : भाजपा मंडल की दो दिवसीय आवासीय बैठक सोमवार को पांवटा साहिब में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 15 Oct 2018 08:46 PM (IST) Updated:Mon, 15 Oct 2018 08:46 PM (IST)
सीएम के दौरे के लिए भाजपा ने बनाई रूपरेखा
सीएम के दौरे के लिए भाजपा ने बनाई रूपरेखा

जागरण संवाददाता, नाहन : भाजपा मंडल की दो दिवसीय आवासीय बैठक सोमवार को पांवटा साहिब में अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष सुखराम चौधरी, विस्तारक सुरेश शर्मा व दिनेश तोमर विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में पार्टी के प्रदेश, जिला व मंडल के पदाधिकारियों व मोचरें के अध्यक्ष व महामंत्रियों ने भाग लिया। बैठक में पार्टी के विभिन्न एजेंडों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के 23 व 24 अक्टूबर के पावटा दौरे पर भी चर्चा की गई। बैठक में मंडल महामंत्री अरविंद गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णा धीमान, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष हितेंद्र कुमार, अशोक चौधरी, दिनेश चौधरी, सुधीर गुप्ता, रामलाल शर्मा, अनुज भंडारी, कल्याण चौधरी, रसपाल सिंह, शमशाद अली, बलबीर धीमान, रमेश चौधरी, पूनम गुप्ता, धीरज गुप्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष शिवानी वर्मा, महामंत्री शिवानी शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष पवन चौधरी, महामंत्री सुशील तोमर, अविनाश सैणी, एससी मोर्चा अध्यक्ष राजेश कुमार, महामंत्री सरवण कुमार, शमशेर अली, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चरणजीत चौधरी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी