पार्टी मजबूती के लिए काम करें कार्यकर्ता : कश्यप

लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सराहां में पच्छाद भाजपा ने दो दिवसीय आवासीय बैठक आयोजित की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 07:17 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 07:17 PM (IST)
पार्टी मजबूती के लिए काम करें कार्यकर्ता : कश्यप
पार्टी मजबूती के लिए काम करें कार्यकर्ता : कश्यप

जागरण संवाददाता, नाहन : लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सराहां में पच्छाद भाजपा ने दो दिवसीय आवासीय बैठक की। रविवार को अंतिम दिन विधायक सुरेश कश्यप ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपस में समन्वय बैठाकर कार्य करें। साथ ही मेरा परिवार भाजपा परिवार के लिए कार्य शुरू कर दें। कश्यप ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर से लोगों के साथ काम करें व लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें। कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार का बजट किसान व गरीब तबके के लिए है, जो काफी सराहनीय है। बैठक के बाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों के साथ सराहां बस अड्डे तक रोष रैली निकाली।

chat bot
आपका साथी