दिल का दौरा पड़ने से पूर्व विधायक सदानंद का निधन

जागरण संवाददाता, नाहन : विधानसभा क्षेत्र नाहन के पूर्व विधायक सदानंद चौहान का चंडीगढ़ स्थित फोर्टि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jun 2017 07:14 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jun 2017 07:14 PM (IST)
दिल का दौरा पड़ने से पूर्व विधायक सदानंद का निधन
दिल का दौरा पड़ने से पूर्व विधायक सदानंद का निधन

जागरण संवाददाता, नाहन :

विधानसभा क्षेत्र नाहन के पूर्व विधायक सदानंद चौहान का चंडीगढ़ स्थित फोर्टिज अस्पताल में रविवार दोपहर बाद निधन हो गया है। कैंसर से पीड़ित सदानंद को अचानक दिल का दौरा पड़ा। 2003 में सदानंद ने लोक जनशक्ति पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था। कैंसर के ईलाज के लिए उनको शुक्रवार को फोर्टिज अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। 27 अक्तूबर 1955 को स्वतंत्रता सेनानी स्व. बूटीनाथ के घर जन्मे चौहान सफल कारोबारी रहे। उनके बेटे नितिन चौहान ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे अंत्येष्टि है। दिवंगत चौहान की दो बेटिया व एक बेटा है।

chat bot
आपका साथी