शिमला से ठंडा रहा सोलन

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण समूचे प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। शुक्रवार को शिमला से ठंडा रहा सोलन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Nov 2017 08:05 PM (IST) Updated:Fri, 17 Nov 2017 08:05 PM (IST)
शिमला से ठंडा रहा सोलन
शिमला से ठंडा रहा सोलन

----------------

राज्य ब्यूरो, शिमला : प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण समूचे प्रदेश में हाड कंपाने वाली ठंड हो गई है। ऊंचे क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाके भी ठंड की चपेट में हैं। प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में एक फुट तक ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। आगामी दो दिन तक ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में शिमला से ज्यादा ठंडा सोलन जिला रहा। सोलन का न्यूनतम तापमान 5.8 जबकि शिमला का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंडी और शिमला में न्यूनतम तापमान एक समान दर्ज किया गया है।

शुक्रवार को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। रोहतांग पास में ताजा एक फुट तक बर्फबारी हुई, जबकि बारालाचा सहित कुंजम जोत, कोकसर सीसु तांदी में हुई बर्फबारी से तापमान में सामान्य से चार से पांच डिग्री तक की गिरावट आई है। प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान कल्पा रहा जहां पर 0.8 डिग्री दर्ज किया गया जबकि केलंग में 1.5, डलहौजी में 4.9, कांगड़ा में 10.1, सबसे गर्म ऊना का 23 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी हवा के सक्रिय होने के कारण अगले दो दिन तक मौसम खराब रहेगा जबकि उसके बाद साफ रहने का अनुमान है।

------------

कहां कितना तापमान रहा

स्थान,न्यूनतम,अधिकतम

शिमला,6.2,14.9

कल्पा,0.8,9.0

धर्मशाला,8.2,16.8

ऊना,10.0,23.0

नाहन,11.5,21.1

केलंग,1.5,7.3

सोलन,5.8,18.6

मनाली,4.6,14.4

मंडी,6.2,21.1

बिलासपुर,10.7,20.3

चंबा,7.6,19.8

डलहौजी,4.9,8.3

chat bot
आपका साथी