विजिलेंस ने लिए डॉ. अजय व पृथ्वी सिंह के वॉयस सैंपल

राज्य विजिलेंस एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने तीन और ऑडियो क्लिपिंग के संबंध में वॉयस सैंपल लिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 09 Jun 2020 09:09 PM (IST) Updated:Tue, 09 Jun 2020 09:09 PM (IST)
विजिलेंस ने लिए डॉ. अजय व पृथ्वी सिंह के वॉयस सैंपल
विजिलेंस ने लिए डॉ. अजय व पृथ्वी सिंह के वॉयस सैंपल

राज्य ब्यूरो, शिमला : राज्य विजिलेंस एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने तीन और ऑडियो क्लिपिंग के संबंध में पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अजय कुमार गुप्ता व पृथ्वी सिंह के वॉयस सैंपल लिए। ये वॉयस सैंपल फॉरेंसिक साइंस प्रयोगशाला जुन्गा में लिए गए। एसपी (एसआइयू विजिलेंस) शालिनी अग्निहोत्री ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले एक ऑडियो क्लिप के मामले में वॉयस सैंपल लिए गए थे। यह ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी लेकिन अभी तक उसकी प्रयोगशाला से रिपोर्ट नहीं आई है। केवल जब्त मोबाइल फोन की परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी