मोदी के मंत्रियों से महंगे जयराम के वजीरों के शौक

मोदी सरकार के मंत्रियों के पास इतनी महंगी कारें नहीं हैं जितनी हिमाचल सरकार के मंत्रिायें के पास हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 11:41 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 11:41 PM (IST)
मोदी के मंत्रियों से महंगे जयराम के वजीरों के शौक
मोदी के मंत्रियों से महंगे जयराम के वजीरों के शौक

राज्य ब्यूरो, शिमला : मोदी सरकार के मंत्रियों के पास इतनी महंगी कारें नहीं हैं जितनी हिमाचल प्रदेश भाजपा सरकार के मंत्रियों के पास हैं। केंद्र सरकार के सभी मंत्री सामान्य सरकारी वाहनों में सफर करते हैं। लेकिन हिमाचल की जयराम सरकार के मंत्रियों को कैमरी की सवारी छोड़कर फा‌र्च्यूनर कार में बैठना पसंद है।

फा‌र्च्यूनर की सवारी करने के लिए दबाव डाल रहे मंत्रियों की मेहनत रंग लाई है। मंत्रिमंडल की बैठक में समय बर्बाद किए बिना छह फा‌र्च्यूनर खरीदने की मंजूरी प्रदान की गई। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 1.92 करोड रुपये जारी करने की स्वीकृति प्रदान की। इसी हफ्ते कंपनी को तीन फा‌र्च्यूनर खरीदने का ऑर्डर भेजा जाएगा। उसके बाद शेष तीन फा‌र्च्यूनर पहुंचेंगी। सामान्य प्रशासन विभाग प्रदेश सरकार के मंत्रियों को दीवाली से पहले स्पो‌र्ट्स फा‌र्च्यूनर की सवारी की सुविधा प्रदान करेगा। इस संबंध में दैनिक जागरण ने गत दिनों प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था।

32 लाख की है फा‌र्च्यूनर

एक फा‌र्च्यूनर का मूल्य 32 लाख रुपये है। नई खरीदी जाने वाली फा‌र्च्यूनर में कुछ अन्य सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। इस पर करीब 50 हजार रुपये का खर्च आएगा। इसके बाद पूरी सरकार फा‌र्च्यूनर पर सवार हो जाएगी। मुख्यमंत्री व मंत्री फा‌र्च्यूनर पर सवार होंगे। एक महीना पहले सरकार के छह मंत्रियों ने सामान्य प्रशासन विभाग को लिखकर दिया था कि उनके वाहन पुराने हो चुके हैं। उन्हें नए वाहन खरीद कर दिए जाएं। मंत्रियों ने फा‌र्च्यूनर खरीदने का सुझाव दिया था। इससे पूर्व भाजपा सरकार में चार नई फा‌र्च्यूनर खरीदी जा चुकी थीं। टोयोटा कैमरी को बाय-बाय

कांग्रेस सरकार के मंत्रियों ने 25 लाख रुपये की लग्जरी टोयोटा कैमरी कारों की सवारी की थी। सत्ता परिवर्तन होने के बाद भाजपा के मंत्रियों ने कैमरी की बेमन से सवारी की। अब वे स्पो‌र्ट्स फा‌र्च्यूनर में सफर करेंगे। मंत्रियों ने लिखकर दिया था कि उनकी कारें तीन लाख किलोमीटर चल चुकी हैं। फा‌र्च्यूनर की मांग करने वाले मंत्रियों में सुरेश भारद्वाज, विपिन सिंह परमार, वीरेंद्र कंवर, डॉ. राजीव सैजल, सरवीण चौधरी व डॉ. रामलाल मार्कंडेय शामिल थे। तीन मंत्रियों को मिली फा‌र्च्यूनर

हाल ही में सरकार के तीन मंत्रियों किशन कपूर, अनिल शर्मा व गोविंद सिंह ठाकुर को नई फा‌र्च्यूनर मिली हैं। इनके पास कैमरी कारें थीं। महेंद्र व विक्रम को पुरानी फा‌र्च्यूनर

महेंद्र सिंह ठाकुर व विक्रम सिंह के पास फा‌र्च्यूनर हैं लेकिन ये कारें पुरानी सरकार के समय खरीदी गई थीं। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कौल सिंह ठाकुर व ठाकुर सिंह भरमौरी के पास फा‌र्च्यूनर थी।

chat bot
आपका साथी