नए साल का जश्न मनाने हजारों पर्यटक पहुंचे शिमला, उल्लास में डूबा रिज

नए साल का जश्‍न मनाने 15 हजार पर्यटक शहर के विभिन्न भागों में पहुंच चुके हैं।15 हजार लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस व प्रशासन सड़कों पर तैनात।

By BabitaEdited By: Publish:Mon, 31 Dec 2018 02:45 PM (IST) Updated:Mon, 31 Dec 2018 02:45 PM (IST)
नए साल का जश्न मनाने हजारों पर्यटक पहुंचे शिमला, उल्लास में डूबा रिज
नए साल का जश्न मनाने हजारों पर्यटक पहुंचे शिमला, उल्लास में डूबा रिज

शिमला, प्रकाश भारद्वाज। नए साल का जश्न मनाने के लिए रिज मैदान पूरी तरह से उल्लासित नजर आ रहा है। रिज मैदान से लेकर मालरोड तक जहां पर भी नजर जा रही है, पर्यटक मस्ती कर रहे हैं। धूप खिली है मगर बर्फीली हवाओं के कारण धूप में गर्मी नहीं है। रिज पर इस समय 5 हजार लोग घूमते नजर आ रहे हैं। इसी तरह से कुफरी व नालदेहरा सैरगाहों में 7 हजार पर्यटक बर्फ से लदी हिमालय की चोटियों को निहार रहे हैं।

एक अनुमान के मुताबिक नया साल का स्वागत करने के लिए 15 हजार पर्यटक शहर के विभिन्न भागों में पहुंच चुके हैं। पर्यटकों के चेहरों पर रौनक देखने काबिल है। रिज मैदान पर स्थित ओपन थियेटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा है। जहां पर हिमाचली लोकगीतों का पर्यटक आनंद ले रहे हैं। जिला उपायुक्त अमित कश्यप ने कहा कि हम पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपलब्ध हैं। हम चाहते हैं कि हर व्यक्ति के लिए नव वर्ष यादगार हो। लोग दूसरों को ध्यान में रखते हुए आनंद उठाए। किसी को भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। 

 

कुफरी व नालदेहरा में 70 पुलिस कर्मी

शहर के साथ लगने वाले पर्यटन स्थल कुफरी व नालदेहरा में पर्यटकों की सुविधा के लिए 60-70 पुलिस जवानों की दो रिजर्व लगाई गई हैं। जोकि मशोबरा एंट्री प्वांइट से लेकर बाहर से आने वाले वाहनों को सुविधानु सार निर्देशित कर रहे हैं। शहर में 300 ट्रैफिक जवान सड़कों पर हैं और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रिज मैदान से लेकर शहर के प्रत्येक हिस्से में 250 पुलिस जवान लगाए गए हैं।

chat bot
आपका साथी