निगम-बोर्डों में तैनाती को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई सूची से मचा हडकंप

हाल ही में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री पवन राणा और प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मिल कर आए।

By BabitaEdited By: Publish:Mon, 23 Jul 2018 11:26 AM (IST) Updated:Mon, 23 Jul 2018 11:26 AM (IST)
निगम-बोर्डों में तैनाती को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई सूची से मचा हडकंप
निगम-बोर्डों में तैनाती को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई सूची से मचा हडकंप

शिमला, अजय बन्याल। प्रदेश सरकार ने अभी तक सभी बोर्डों और निगमों में तैनाती नहीं की है, लेकिन इस संबंध में सोशल मीडिया पर वायरल हुई सूची से पार्टी में हड़कंप मचा है। वायरल सूची में भाजपा के 17 नेताओं के नाम हैं, जिनकी निगमों व बोर्डों में बतौर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ताजपोशी हुई है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर सरकार ने कोई अधिसूचना जारी नहीं की है।

लंबे समय से बोर्डों-निगमों में तैनातियों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा चल रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री

जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री पवन राणा और प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मिल कर आए।सरकार ने अभी तक चुनिंदा बोर्डों-निगमों में ही नेताओं की तैनाती की है और कई जगह तैनाती होनी है। प्रदेश सरकार पहले हारे हुए नेताओं को नियुक्त करने के पक्ष में नहीं थी, लेकिन बाद में आलाकमान से निर्देश मिले कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हिमाचल की चारों सीटों पर जीत पक्की होनी चाहिए। इसके बाद ही विधानसभा

चुनाव में हारे हुए नेताओं की ताजपोशी पर भी सहमति बनी थी। हाईकमान का स्पष्ट निर्देश था किसे नियुक्त करना है यह प्रदेश सरकार और भाजपा का प्रदेश नेतृत्व तय करे।

 

इसके बाद ही सूची सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। जिन नेताओं के सूची में नाम हैं, वे खुश हैं, लेकिन जिनके नाम इस सूची में शामिल नहीं है उन्होंने दिल्ली कूच कर दिया है। कुछ नेता शिमला पहुंच चुके हैं। सूची कितनी सही है, इसका खुलासा तभी होगा जब सरकार नियुक्तियां करेगी, लेकिन पार्टी के बीच खलबली जरूर मच गई है। कई नेता इस सूची की सत्यता जानने के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से संपर्क कर रहे हैं। मुझे इस सूची के बारे में पता नहीं है। सरकार नियुक्ति करेगी। अब कब अधिसूचना जारी होगी, सरकार ही बता सकती है।

-सतपाल सत्ती, प्रदेशाध्यक्ष भाजपा

chat bot
आपका साथी