Himachal weather Update : बारिश, बर्फबारी से कांपा हिमाचल, शीतलहर तेज; जानें कब तक खराब रहेगा मौसम

Himachal weather Update हिमाचल में बारिश और बर्फबारी से शीतलहर तेज हो गई है मौसम विभाग ने 18 मार्च तक मौसम खराब होने की संभावना जतायी है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Fri, 13 Mar 2020 07:51 AM (IST) Updated:Fri, 13 Mar 2020 03:30 PM (IST)
Himachal weather Update : बारिश, बर्फबारी से कांपा हिमाचल, शीतलहर तेज; जानें कब तक खराब रहेगा मौसम
Himachal weather Update : बारिश, बर्फबारी से कांपा हिमाचल, शीतलहर तेज; जानें कब तक खराब रहेगा मौसम

शिमला, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार को फिर हिमपात हुआ। कल्पा, कोठी, केलंग, खदराड़ा, उदयपुर, कुफरी व पूह में बर्फबारी हुई। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में वीरवार रात से शुक्रवार सुबह तक बारिश हुई। बारिश व बर्फबारी से प्रदेश में शीतलहर तेज हो गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में एक से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

सोलन व भुंतर का तापमान शून्य डिग्री से नीचे आ गया है। कल्पा का अधिकतम तापमान भी शून्य डिग्री से नीचे पहुंच गया है। लाहुल स्पीति में भारी बर्फबारी का दौर जारी है। लगातार हो रही ब$र्फबारी से लाहुल स्पीति जिला में जनजीवन प्रभावित हो गया है। लाहुल घाटी में बसों के पहिये जाम हो गए हैं। छोटे वाहन भी नहीं चल रहे हैं। लाहुल घाटी में एक से दो फीट तक बर्फबारी हुई है। स्पीति में भी कुंजम दर्रे व लोसर से लेकर ताबो तक बर्फबारी का दौर जारी रहा।

जनवरी के बाद फरवरी में मौसम साफ रहा जिससे पहाड़ों में बर्फ पिघलना शुरू हो गई थी। अब मार्च में एक बार फिर पहाड़ बर्फ से ढकने लगे हैं। लाहुल की चंद्रा घाटी में बर्फबारी के साथ बर्फीला तूफान भी चला जिससे ग्रामीणों की दिक्कतों बढ़ गई हैं। बर्फीली हवाएं चलने से कारण चंद्रा वैली के लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे है। घाटी के तीनों मुख्य मार्ग केलंग-दारचा, केलंग-कोकसर व केलंग-उदयपुर भारी बर्फबारी से अवरुद्ध हैं। रोहतांग दर्रे में बर्फबारी से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की मनाली-लेह मार्ग बहाली पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो गई है। बीआरओ को एक बार फिर जीरो प्वाइंट से मार्ग बहाली शुरू करनी पड़ेगी। रोहतांग बहाली में जुटे बीआरओ की मशीनें भी बर्फ में फंस गई हैं। बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि मनाली-लेह मार्ग पर भारी बर्फबारी हुई है। मौसम साफ होते ही बीआरओ शटिंगरी से दारचा, शटिंगरी से रोहतांग और मनाली के कोठी से रोहतांग की ओर बर्फ हटाने का कार्य शुरू करेगा। दूसरी ओर पर्यटन नगरी मनाली के सभी पर्यटन स्थल बर्फ से लकदक हो गए हैं। सैलानी मनाली के पर्यटन स्थलों में घूमने का आनंद ले रहे हैं।

ऊंचे क्षेत्रों में 18 मार्च तक मौसम खराब रहने की संभावना

मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 18 मार्च तक मौसम खराब बने रहने की संभावना है। मैदानी इलाकों में 15 मार्च से मौसम साफ होने की उम्मीद है।

मार्च में एक बार फिर बर्फ से ढके पहाड़, दो गुना बढ़ी दिक्‍कतें

मनाली, जेएनएन। शीत मरुस्थल लाहुल स्पीति में भारी बर्फबारी का दौर जारी है। लगातार हो रही बर्फ़बारी से जिला में जन जीवन प्रभावित हो गया है। लाहुल घाटी में बसों के पहिये जाम हो गए है। छोटे वाहन भी नही चल रहे है। लाहुल घाटी में एक से दो फीट के बीच बर्फ़बारी हुई है जबकि स्पीति में भी कुंजम दर्रे व लोसर से लेकर ताबो तक बर्फ़बारी हो रही है। जनवरी के बाद फरवरी में मौसम शांत रहा जिससे पहाड़ों में बर्फ पिघलना शुरू हो गई थी लेकिन अब मार्च में एक बार फिर पहाड़ बर्फ से ढकने लगे हैं।

दो गुना बढ़ी ग्रामीणाें की दिक्कतें

लाहुल की चन्द्रा घाटी में बर्फ़बारी के साथ साथ बर्फीला तूफान भी चल रहा है जिससे ग्रामीणों की दिक्कत दो गुना बढ़ गई है। बर्फ़ीली हवाएं चलने से कारण चन्द्रा वैली के लोग घरों से बाहर नही निकल पा रहे है। लगातार हो रही बर्फ़बारी से ग्रामीणों का जन जीवन प्रभावित हो गया है। घाटी के तीनों मुख्य मार्ग केलंग दारचा, केलंग कोकसर व केलंग उदयपुर भारी बर्फबारी से अवरुद्ध चल रहे है। रोहतांग दर्रे में हो रही बर्फ़बारी से बीआरओ की मनाली लेह मार्ग बहाली पूर्ण रुप से अवरुद्ध हो गई है। बीआरओ को एक बार फिर जीरो प्वाइंट से मार्ग बहाली शुरू करनी पड़ेगी। रोहतांग बहाली में जुटे बीआरओ की मशीनें भी बर्फ में फ़ंस गई है। दूसरी ओर पर्यटन नगरी मनाली के सभी पर्यटन स्थल बर्फ से लद गए है। बर्फ़बारी पर्यटकों के लिए खुशियां लेकर आई है जबकि बीआरओ की दिक्कत बढ़ी है। सैलानी मनाली के पर्यटन स्थलों में घूमने का आनंद ले रहे है।

बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि मनाली लेह मार्ग पर भारी बर्फबारी हुई है। उन्होंने बताया कि रोहतांग व बारालाचा दर्रे में तीन फीट से अधिक बर्फ पड़ी है। बर्फ़बारी से बीआरओ की प्रोग्रेस शून्य हुई है लेकिन मौसम खुलते ही बीआरओ शटिंगरी से दारचा, शटिंगरी से रोहतांग व मनाली के कोठी से रोहतांग की ओर बर्फ हटाने का कार्य शुरू करेगा।

बदला मौसम, मार्च में दिसंबर जैसी ठंड

 जिला शिमला में बदले मौसम के कारण दिसंबर जैसी ठंड मार्च में लोगों को सहन करनी पड़ रही है। वीरवार सुबह के समय जिला के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। इनमें कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर, चौपाल में हल्की बर्फबारी हुई है। बर्फबारी के कारण चौपाल में यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रह है।

विद्युत आपूर्ति बाधित 

वहीं जिले के दूरदराज क्षेत्र डोडराक्वार में यातायात व्यवस्था सहित विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है। जहां ऊपरी शिमला में हल्की बर्फबारी हुई है, वहीं राजधानी में जमकर बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई है। इससे राजधानी शिमला के तापमान में भारी गिरावट आई है। शहर में वीरवार को सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई, लेकिन ऊपरी शिमला में सुबह से ही बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया था। 

chat bot
आपका साथी