इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए दोबारा होंगे टेंडर

हिमाचल में इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए टेंडर दोबारा होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 07:03 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 07:03 PM (IST)
इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के
लिए दोबारा होंगे टेंडर
इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए दोबारा होंगे टेंडर

राज्य ब्यूरो, शिमला : राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) हिमाचल को प्रदूषणमुक्त बनाना चाहता है। इसलिए प्रदेश में प्रदूषणमुक्त इलेक्ट्रिक बसों की खरीद पर शर्ते लगाई गई हैं। ऐसी बसें खरीदी जाएंगी जो नियमों के भीतर हों। इस कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रबंधन द्वारा इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के लिए एक बार फिर प्री बिड प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

निगम प्रबंधन ने आठ मीटर लंबी 30 सीटर इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए पहले ऑर्डर जारी कर दिया है। सात मीटर लंबी 20 सीटर इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए दोबारा टेडर किए जाएंगे। बसों की खरीद प्रक्रिया दोबारा करने का तर्क यह है कि बसों की लंबाई को ध्यान में रखा जाए। ऐसे में सात मीटर लंबी बसें खरीदने के लिए निगम में 15 नवंबर को प्री बिड होगी। इसके बाद बसें खरीदने के लिए सभी तकनीकी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। टेंडर प्रक्रिया में शामिल होने वाली कंपनियों में से जो कंपनी सबसे कम मूल्य पर बसें देने के लिए तैयार होंगी, निगम प्रबंधन द्वारा उसे ऑर्डर दिया जाएगा। प्रदूषणमुक्त होगी यात्रा

हिमाचल में प्रदूषणमुक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अभी तक निगम में करीब 75 इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे जा चुके है। वहीं, 50 बसों की खरीद प्रक्रिया जारी है। एनजीटी के आदेश के बाद निगम प्रबंधन ने पहाड़ी क्षेत्रों में इलेक्ट्रिक बसें खरीदी हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 30 सीटर बसें एक करोड़ 92 लाख रुपये में खरीदी गई थीं। अब 30 सीटर ऐसी बसों की कीमत 76 लाख 97,922 रुपये है। निगम के मुख्य महाप्रबंधक एचके गुप्ता ने बताया कि बसों की खरीद के लिए फिर टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। एक करोड़ रुपये से अधिक का था टेडर

निगम प्रबंधन ने 30 बसें खरीदने के लिए टेंडर जारी कर दिए है। वहीं, 20 बसों की खरीद के लिए बात नहीं बनने पर फिर टेंडर जारी होंगे। सात मीटर लंबी 20 सीटर इन बसों के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक का टेडर भरा गया था।

chat bot
आपका साथी