नाथपा झाकड़ी परियोजना में रिकॉर्ड विद्युत उत्पादन

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने जुलाई के सारे रिकॉ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 07:52 PM (IST) Updated:Sun, 02 Aug 2020 06:19 AM (IST)
नाथपा झाकड़ी परियोजना में रिकॉर्ड विद्युत उत्पादन
नाथपा झाकड़ी परियोजना में रिकॉर्ड विद्युत उत्पादन

संवाद सहयोगी, रामपुर बुशहर : नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने जुलाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए सर्वाधिक मासिक विद्युत उत्पादन का नया आयाम हासिल किया है। परियोजना ने 31 जुलाई को रात 12 बजे तक 1213.101 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर रिकॉर्ड दर्ज किया है, जिससे वर्ष 2014 की तुलना में उत्पादित कुल 1191.217 मिलियन यूनिट के अपने पूर्व के सर्वाधिक रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यह हाइड्रो सेक्टर में उत्पादन का नया रिकॉर्ड है।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख रवि चंद्र नेगी ने कहा कि जिस प्रकार कंपनी निरंतर आगे प्रगति के पथ पर बढ़ती जा रही है और रिकॉर्ड के उच्चतम आयाम स्थापित करती जा रही है। यह एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा की दूरगामी सोच व कुशल मार्गदर्शन एवं समय से लिए गए निर्णय का ही परिणाम है। इसके कारण नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन नए आयाम हासिल कर रहा है। उन्होंने निगम में कार्यरत समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का भी इस सफलता के लिए आभार प्रकट किया है। रवि चंद्र नेगी ने कहा कि यह परियोजना कोविड-19 जैसी इस विकट परिस्थिति में देश के आर्थिक विकास में भरपूर योगदान देकर महत्वपूर्ण भूमिका भी निभा रही है।

chat bot
आपका साथी